मुख्य बातें

मंडी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर तंज: बोले- सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त, अब उखाड़ फेंकने का समय – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर तंज:  बोले- सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त, अब उखाड़ फेंकने का समय – Mandi (Himachal Pradesh) News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले 6 महीनों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है और अब पूरी तरह चुनावी मोड में है। बता दे कि डॉ. बिंदल ने जानकारी दी कि प्रदेश में 171 मंडलों और लगभग 8000 पोलिंग बूथों तक संगठन का विस्तार हो चुका है। इसी क्रम में मंडी में 6 और 7 अप्रैल को भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी, जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। केंद्र सरकार हिमाचल को दे रही सहयोग डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को लगातार सहयोग दे रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को केवल परेशान किया है और ठोस फैसलों की बजाय “तमाशे” अधिक किए हैं। पंचायत चुनावों को लेकर सरकार पर निशाना साधा डॉ. बिंदल पंचायत चुनावों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव टालने की कोशिश की और अब प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने जिलाधीशों को आरक्षण में बदलाव की शक्ति देने को संविधान के खिलाफ बताया। जयराम ठाकुर ने भी किया तंज इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छोटे मामलों में सख्ती दिखाने वाली सरकार बड़े घोटालों पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने चेस्टर हिल प्रोजेक्ट में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि करोड़ों के इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। चुनाव में भाजपा को मिलेगा बहुमत जयराम ठाकुर ने दावा किया कि जांच रिपोर्टों में धारा 118 के उल्लंघन और अवैध निर्माण की बात सामने आई थी, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी अब इन सभी मुद्दों को जनता तक ले जाएगी और बड़े जनआंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *