मोगा के फोकल प्वाइंट स्थित एक स्क्रैप गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना मोगा के फोकल प्वाइंट स्थित दीपक इंडस्ट्री क्षेत्र में हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गईं। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्ट्रियों को सुरक्षित बचा लिया
आग स्क्रैप के ढेर में लगी होने के कारण तेजी से फैलने लगी, जिससे उस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया। टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाकर आसपास की फैक्ट्रियों को सुरक्षित बचा लिया। समय रहते आग पर काबू पाया
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि यदि आग फैलती तो आसपास की अन्य इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो सकता था। घटना के समय बारिश भी हो रही थी, जिससे आसपास के कारखानों का सामान गीला होने के कारण आग के फैलाव को काफी हद तक रोका जा सका। 9 से 5 बजे तक फायर टेंडर रहता है तैनात
मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर बेअंत सिंह ने बताया कि फोकल प्वाइंट में रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एक फायर टेंडर तैनात रहता है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि यहां हाइड्रेंट प्वाइंट की व्यवस्था हो जाए तो आग बुझाने में और तेजी लाई जा सकती है, क्योंकि वर्तमान में पानी लेने के लिए नगर निगम कार्यालय तक जाना पड़ता है, जिससे समय की देरी होती है।
Source link
