मुख्य बातें

खरखौदा कोर्ट मर्डर केस में दूसरा आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया; महिला भी हत्या की साजिश में शामिल – Gohana News

खरखौदा कोर्ट मर्डर केस में दूसरा आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया; महिला भी हत्या की साजिश में शामिल – Gohana News

सोनीपत जिले की SUAG यूनिट सेक्टर-7 पुलिस टीम ने खरखौदा कोर्ट के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान झज्जर जिले के दुबलधन गांव निवासी अवन उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना खरखौदा कोर्ट परिसर के बाहर हुई थी। झज्जर जिले के दुबलधन गांव निवासी सत्यवान ने खरखौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनके भाई नीरज उर्फ कातिया का अपनी पत्नी के साथ दहेज का मामला खरखौदा कोर्ट में चल रहा था। 16 मई 2024 को नीरज तारीख पर कोर्ट आया था। दोपहर करीब 12:15 बजे जब वह कोर्ट से बस अड्डे की ओर जा रहे थे और तहसील गेट के सामने पहुंचे, तो एक सफेद ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीरज सड़क पर गिर गए। कार से तीन अज्ञात युवक उतरे और नीरज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता सत्यवान ने अपने बयान में अवन उर्फ काला, साहिल और आर्यन (तीनों निवासी दुबलधन) पर नीरज को गोली मारने का शक जताया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित (अवन उर्फ काला का भांजा, निवासी मुरथल, सोनीपत), विकास (निवासी माजरा, सोनीपत), एक महिला और विक्की (निवासी पाई किडोली, सोनीपत) ने मिलकर नीरज की हत्या की साजिश रची थी। SUAG यूनिट सेक्टर-7 की अनुसंधान टीम में नियुक्त उप निरीक्षक कृष्ण ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी सन्नी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के दूसरे मुख्य आरोपी अवन उर्फ काला को भी दबोच लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी, हथियार और इस साजिश में शामिल अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *