मुख्य बातें

मानसा में नगर निकाय चुनावों से पहले पुलिस अलर्ट: SSP की अगुवाई में फ्लैग मार्च, संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी व्यवस्था – Mansa News

मानसा में नगर निकाय चुनावों से पहले पुलिस अलर्ट:  SSP की अगुवाई में फ्लैग मार्च, संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी व्यवस्था – Mansa News

पंजाब में होने वाले नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मानसा जिले में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। मानसा शहर में यह फ्लैग मार्च एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले के मानसा, सरदूलगढ़, बुढलाडा, बरेटा, भीखी और जोगा क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाले गए हैं। SSP बोले- अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी मीडिया से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष पुलिस निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसएसपी मीणा ने चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा हर बूथ पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शहर में पीसीआर लगातार गश्त करेगी ताकि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *