मुख्य बातें

सक्ती में सड़क हादसे में एक युवक की मौत: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल,हादसे के बाद चक्काजाम,प्रशासन ने खत्म करवाई – sakti (janjgir champa) News

सक्ती में सड़क हादसे में एक युवक की मौत:  अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल,हादसे के बाद चक्काजाम,प्रशासन ने खत्म करवाई – sakti (janjgir champa) News

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हसौद-परसदा मार्ग पर कश्यप ढाबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक लीवो होंडा बाइक पर सवार दो युवक हसौद से अपने गांव डोटमा लौट रहे थे। इसी दौरान परसदा रोड स्थित कश्यप ढाबा के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 1 की मौके पर मौत दूसरा गंभीर घायल हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक दिलेश्वर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम डोटमा बरेकेल का निवासी था। वहीं बाइक पर पीछे बैठे किशन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जैजैपुर रेफर किया गया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस घटना की सूचना मिलते ही हसौद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन ड्राइवर की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों ने किया चक्काजाम हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। चक्काजाम की सूचना पर हसौद तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए प्रशासन की ओर से तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *