मुख्य बातें

अमृतसर में गुरुद्वारे के लंगर हॉल की छत गिरी: सेवा कर रहीं 2 महिलाओं की मलबे में दबने से मौत, 5 घायल – Amritsar News

अमृतसर में गुरुद्वारे के लंगर हॉल की छत गिरी:  सेवा कर रहीं 2 महिलाओं की मलबे में दबने से मौत, 5 घायल – Amritsar News

अमृतसर में गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां के निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत की लोहे की प्लेटें टूटकर लंगर हॉल में सेवा कर रही महिलाओं पर गिर पड़ीं। इससे 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घायल महिलाओं को श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरु रामदास चेरिटेबल अस्पताल में जायजा लेने पहुंचीं अमृतसर की SP अमनदीप कौर ने बताया कि सबका ट्रीटमेंट चल रहा है। जिनती भी लेडीज जख्मी हुई हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। अंदर सभी डॉक्टर मौजूद हैं। उन्होंने कहा- बहुत से लोग घायल महिलाओं के साथ अस्पताल के अंदर चले गए थे। इससे ट्रीटमेंट करने में दिक्कत आ रही थी। सब लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। मैं खुद देखकर आई हूं। डॉक्टर चोटिलों की मरहम-पट्टी कर रहे हैं। घायल महिला बोली- मेरे सिर में टांके लगे डिविजन नंबर 1 के सिविल डिफेंस इंचार्ज ने बताया कि बाबा भूरी वालों के यहां लंगर चल रहा था। इसी दौरान छत गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबने से 2 महिलाओं की मौत हो गई और बाकी घायलों को संगत के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, अजनाला से आई और छत गिरने से घायल एक महिला ने बताया- मैं भी माथा टेकने के लिए लाइन में लगी थी। अचानक से धक्का लगा और मैं भी गिर गई। घबराहट होने से मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो देखा कि कुछ महिलाओं को चोट लगी थी। सुनने में आया कि 2 की मौत हुई है। मुझे भी सिर में चोट लगी और टांके लगे हैं। लोहे की शटरिंग के नीचे दबीं महिलाएं चश्मदीद जगजीत सिंह का कहना है कि यहां हर रविवार जपजी साहिब चलता है, जिसमें सभी लोग सेवा करते हैं। उन्होंने बताया कि अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि शटरिंग की लोहे की प्लेटों के नीचे करीब 8 से 9 महिलाएं दबी हुई थीं। इसके बाद संगत के सहयोग से सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, लेकिन उस समय तक 2 महिलाओं की मौत हो चुकी थी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *