मुख्य बातें

एनसीएच अस्पताल में संडे ड्यूटी पर कर्मचारियों का काम बंद: भेदभाव का आरोप, प्रबंधन ने आदेश पर ओपीडी बंद करने की बात कही – Korba News

एनसीएच अस्पताल में संडे ड्यूटी पर कर्मचारियों का काम बंद:  भेदभाव का आरोप, प्रबंधन ने आदेश पर ओपीडी बंद करने की बात कही – Korba News

कोरबा के गेवरा-दीपका स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनसीएच) में रविवार को संडे ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर संडे ड्यूटी लगाने में भेदभाव का आरोप लगाया है। नाराज स्टाफ का कहना है कि कार्यालय अधीक्षक एनके द्विवेदी चुनिंदा कर्मचारियों को ही संडे ड्यूटी का लाभ दे रहे हैं, जबकि अन्य को इससे वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि संडे ड्यूटी में कटौती की गई है। एनसीएच एक केंद्रीय अस्पताल है, जहां गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, देलवाड़ीह और कोरबा से प्रतिदिन लगभग 300 ओपीडी मरीज इलाज के लिए आते हैं। स्टाफ ने मांग की है कि या तो सभी को संडे ड्यूटी दी जाए या किसी को भी न दी जाए। साथ ही, कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ जांच की मांग भी की गई है। गेवरा एरिया में संडे ड्यूटी विवाद पर प्रबंधन ने दी सफाई विरोध की सूचना मिलने पर गेवरा एरिया की कार्मिक प्रबंधक सुधा शिंदे अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार काम करने और अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने की समझाइश दी। शिंदे ने यह भी बताया कि दूसरे क्षेत्रों में भी संडे ड्यूटी नहीं दी जा रही है। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, ऑफिस स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे। रविवार की ओपीडी बंद, इनडोर वार्ड पहले की तरह चालू वहीं, सीएमएस डॉ. विजयलक्ष्मी धान ने स्पष्ट किया कि उच्च प्रबंधन के निर्देश पर रविवार की ओपीडी सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इनडोर वार्ड पहले की तरह संचालित रहेंगे। इसी कारण कुछ कार्यालयीन कर्मचारियों की संडे ड्यूटी नहीं लगाई गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले सभी कर्मचारियों को संडे ड्यूटी का लाभ मिल रहा था। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के सचिव रविंद्र स्वर्णकार ने कहा कि पिछले 30 साल में यह पहली बार है, जब कर्मचारियों को संडे ड्यूटी के लाभ से वंचित किया गया है। सभी यूनियन मेडिकल और ऑफिस स्टाफ को ड्यूटी देने के पक्ष में थे। कर्मचारी इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। इधर, कार्यालय अधीक्षक एनके द्विवेदी ने सफाई दी कि वे सीएमएस के निर्देश पर ही रोस्टर ड्यूटी लगा रहे हैं। इसमें उनकी कोई व्यक्तिगत भूमिका नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *