मुख्य बातें

कपूरथला जेल में देर रात बवाल, VIDEO: दो गुट भिड़े, कैदियों ने लगाई आग; अधिकारी बोले-फरारी या कोई जेल ब्रेक नहीं हुआ – Ludhiana News

कपूरथला जेल में देर रात बवाल, VIDEO:  दो गुट भिड़े, कैदियों ने लगाई आग; अधिकारी बोले-फरारी या कोई जेल ब्रेक नहीं हुआ – Ludhiana News

पंजाब के कपूरथला स्थित केन्द्रीय जेल में शनिवार देर रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जेल के अंदर दो गुटों के हवालातियों के बीच हुए झगड़े ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। सूत्रों के अनुसार बैरक नंबर-4 में झगड़ा शुरू हुआ था। कुछ हवालातियों ने वीडियो भी जेल का जारी किया है। हवालातियों ने जेल में कई जगह आग लगी दिखाई। इन हवालातियों ने जेल प्रशासन पर भी उन्हें बेवजह तंग परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए है। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ कैदियों ने जेल परिसर के अंदर आगजनी भी कर दी। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जेल में भारी पुलिस फोर्स तैनात घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तुरंत हालात पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि कुछ हवाई राउंड भी फायर हुए है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
घटना के बाद जेल के अंदर के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें हवालातियों के बीच हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भी चर्चा तेज हो गई। अधिकारी इस वीडियो की भी जांच कर रहे है। अधिकारियों ने कहा- जेल ब्रेक नहीं हुई
जेल प्रशासन के अधिकारियों ने साफ किया है कि यह कोई जेल ब्रेक या फरारी की घटना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक दो हवालातियों के गुटों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद झड़प और आगजनी की घटना सामने आई। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि झगड़ा किस वजह से शुरू हुआ और आगजनी में किन-किन हवालातियों की भूमिका रही। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *