बरामद लाहन के साथ पुलिस की टीम।
कपूरथला में निकाय चुनावों से पहले आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सुल्तानपुर लोधी के गांव तोती में छापेमारी के दौरान लगभग 3000 लीटर लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई।इस अभियान के तहत जसवीर सिंह पुत्र गोबिंद सिंह निवासी गांव तोती, सुल्तानपुर
.
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। जिला आबकारी अधिकारी सुखजीत सिंह चहल ने बताया कि 26 मई 2026 को होने वाले नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग और असिस्टेंट कमिश्नर (आबकारी) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के निर्देशों पर की गई। सुखजीत सिंह चहल के अनुसार, इस कार्रवाई में सुल्तानपुर सर्कल के आबकारी इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह, कपूरथला सर्कल के आबकारी इंस्पेक्टर सिमरनप्रीत सिंह, आबकारी पुलिस स्टाफ और स्थानीय पुलिस का सहयोग रहा।
