मुख्य बातें

कबीर और बघेली गायन के अलावा कानड़ा नृत्य आज: संतवाणी समारोह का भी समापन, प्रवेश निशुल्क; जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News

कबीर और बघेली गायन के अलावा कानड़ा नृत्य आज:  संतवाणी समारोह का भी समापन, प्रवेश निशुल्क; जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन पर होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का असर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल पर भी दिखाई देगा। 4 मई से 27 मई 2026 तक करीब 24 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से चलने वाले इस कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

30 मई से बदलेगी श्रीधाम एक्सप्रेस की सूरत

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 30 मई 2026 से जबलपुर से एलएचबी रैक के साथ रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 31 मई 2026 से निजामुद्दीन से एलएचबी कोच के साथ संचालित की जाएगी। यह बदलाव भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि यह ट्रेन इस रूट से होकर गुजरती है। पढ़ें पूरी खबर

नेपाल में बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन का मौका

आईआरसीटीसी द्वारा ‘भारत गौरव’ डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो “पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा” पर रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन 20 जून 2026 को इंदौर से प्रारंभ होकर उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों से यात्रियों को लेकर आगे बढ़ेगी। यात्रा की कुल अवधि 10 दिन और 9 रात होगी।पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

भील आर्ट एग्जीबिशन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा भील जनजातीय चित्रकार सुनीता भावोर के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन किया गया है। 73वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 मई, 2026 तक निरंतर रहेगी।

गायन
भारत भवन में आज से संतवाणी समारोह शुरू हो गया है, यहां दूसरे दिन आज शाम 7:30 बजे आरती अंकलीकर व अनूषा शर्मा का भक्ति पदों का गायन होगा।

गायन
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आज कबीर गायन, बघेली गायन, कानड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में हर रविवार को दोपहर 02 बजे से रहेगी। यहां प्रवेश निशुल्क रहेगा।

कैंपस/जॉब

आईईएचई

शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *