कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद एरिया में शर्मिला आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। शर्मिला का उसी के साथ काम करने वाले युवक से अफेयर हो गया। युवक कुछ दिन बाद ही काम छोड़कर चला गया। इससे शर्मिला को बड़ा झटका लगा। फिलहाल पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क बुलाया है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली शर्मिला पिछले करीब 6 महीने से शरीफगढ़ में रह रही थी। वह गांव के पास एक ढाबे पर काम करके करीब 10 हजार रुपए महीना कमाती थी। अपने खर्च निकालने के बाद वह बचत के पैसे नेपाल में रह रही अपनी मां और दोनों बेटियों को भेजती थी। उसी की कमाई से परिवार का गुजारा चल रहा था। पति की मौत ने तोड़ दिया था सहारा करीब एक साल पहले यमुनानगर में शर्मिला के पति बीरू की भट्टी ब्लास्ट हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद शर्मिला पूरी तरह अकेली पड़ गई। परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई। इसके बाद वह काम की तलाश में शाहाबाद क्षेत्र के शरीफगढ़ पहुंची और ढाबे पर नौकरी करने लगी। युवक से बढ़ी नजदीकियां पुलिस के मुताबिक, यहां ढाबे पर काम करने वाले एक युवक के साथ शर्मिला की नजदीकियां बढ़ गई थीं। ढाबे पर उनके अफेयर की चर्चा होने लगी थी। इसी दौरान युवक कुछ समय बाद अचानक ढाबा छोड़कर चला गया। इसके बाद से शर्मिला काफी परेशान और गुमसुम रहने लगी थी। आशंका है कि मानसिक तनाव और अकेलेपन के चलते उसने यह कदम उठाया। कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद घटना वाले दिन सुबह काफी देर तक शर्मिला कमरे से बाहर नहीं निकली। ढाबा संचालक किशन कुमार को शक हुआ तो उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो शर्मिला का शव पंखे से लटका हुआ था। भाई-भाभी से संपर्क हुआ- एसएचओ पुलिस को कमरे से एक कॉपी मिली है, जिसमें कुछ लिखा हुआ पाया गया है। शाहाबाद थाना के SHO जगदीश टामक ने बताया कि आज महिला के भाई-भाभी शाहाबाद पहुंचेंगे। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Source link
