मुख्य बातें

कोरबा में 19 शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई: यातायात नियम तोड़ने वाले 104 चालकों से 53,400 रुपए समन शुल्क वसूला – Korba News

कोरबा में 19 शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई:  यातायात नियम तोड़ने वाले 104 चालकों से 53,400 रुपए समन शुल्क वसूला – Korba News


कोरबा पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इस विशेष अभियान के तहत एक दिन में 104 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और उनसे ₹53,400 समन शुल्क वसूला गया।

.

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 चालकों को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना, चौकी और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। जिला पुलिस ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। हमेशा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर कभी भी ड्राइविंग न करें। दोपहिया चालक हेलमेट और चारपहिया चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

इसके अतिरिक्त, ओवरलोडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचें। ट्रैफिक सिग्नल, रोड संकेतक और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। वाहन चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अचानक ओवरटेक न करें। रात में हेडलाइट, इंडिकेटर और ब्रेक सिस्टम की जांच अवश्य करें।

पुलिस ने यह भी कहा कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों के वाहन न चलाएं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आपका एक छोटा सा सावधानीपूर्ण कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकता है। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *