मुख्य बातें

गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ चुराने वाला कर्मचारी अरेस्ट: कचरा बताकर 9 बक्सों में भरकर ले गया था, 2 करोड़ का घर, 1 करोड़ की दुकान खरीदी

गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ चुराने वाला कर्मचारी अरेस्ट:  कचरा बताकर 9 बक्सों में भरकर ले गया था, 2 करोड़ का घर, 1 करोड़ की दुकान खरीदी


  • Hindi News
  • National
  • Ahmedabad Bank Employee Arrested Rs 8.70 Crore Theft; Buys Rs 2 Cr House, Rs 1 Cr Shop

अहमदाबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैंक का सीसीटीवी फुटेज, जिसमें आरोपी दो लोगों की मदद से बक्सों में नोट भरकर ले जाते नजर आ रहा है।

अहमदाबाद में आरबीआई के करेंसी चेस्ट बैंक से 8.70 करोड़ रुपए चुराने वाले कस्टोडियन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 13 जनवरी की रात 9:12 बैंक का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कस्टोडियन और उसके दो साथी बक्सों में भरकर रुपए ले जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के दो साथियों को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने चोरी के पैसों से अहमदाबाद में 2 करोड़ का बंगला और 1.40 करोड़ रुपए की दुकान भी खरीद ली है। पुलिस ने उसकी कार से 2.20 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए हैं।

कर्मचारियों से कहा कि बक्सों में कचरा है

मामले का खुलासा हाल ही में तब हुआ, जब ऑडिट और नए कस्टोडियनों द्वारा की गई जांच में 500 रुपए के नोटों के 174 बंडल कम पाए गए, जिनकी कुल कीमत 8.70 करोड़ रुपए थी। बैंक अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि 13 जनवरी को आरोपी हर्षसिद्ध कादियार कुछ बक्से लेकर बैंक से बाहर जा रहा था। उस समय उसने अन्य कर्मचारियों से कहा था कि बक्सों में कचरा भरा है और वह इन्हें फिंकवाने जा रहा है।

अहमदाबाद के गांधी रोड स्थित इस बैंक में आरबीआई का करेंसी चेस्ट संचालित होता है, जहां से जरूरत के अनुसार अन्य बैंकों को नकदी भेजी जाती है। चोरी के दौरान संजय शर्मा मुख्य कस्टोडियन और हरसिद्ध कडियार संयुक्त कस्टोडियन के रूप में बैंक में पदस्थ थे।

90 दिनों बाद फुटेज डिलीट हो जाने का भरोसा था

आरोपी को भरोसा था कि 90 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज डिलीट हो जाएगी। इसी वजह से वह चोरी के बाद भी करीब 3 महीने तक नियमित रूप से नौकरी करता रहा। इसके तीन महीनों बाद 13 अप्रैल को उसने मुख्य प्रबंधक को संदेश भेजकर अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर एक दिन की छुट्टी ली। इसके बाद उसने 5 दिन की मेडिकल छुट्टी ली थी। इसके बाद से ही लापता था।

शिकायत दर्ज होने के दौरान मनाली में था आरोपी

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी परिवार के साथ मनाली घूमने गया था। उसके लौटने से पहले ही पुलिस ने उसके घर के नीचे खड़ी कार से 2.20 करोड़ रुपए नकद जब्त कर लिए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसने बताया कि इन पैसों से में उसने करीब चार करोड़ खर्च भी कर दिए हैं। उसने कुछ रकम क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश की थी।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी एक सहकर्मी को घर खरीदने के लिए 28 लाख रुपए दिए थे। चोरी में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कैश ट्रांसफर से जुड़े दो अन्य लोगों सुल्तान और जुल्फिकार को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस हिरासत में आरोपी हर्षसिद्ध कादियार।

पुलिस हिरासत में आरोपी हर्षसिद्ध कादियार।

15 सालों से बैंक में काम कर रहा था पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 15 सालों की मेहनत के बाद अब वह आरामदेह जीवन जीना चाहता थी। इसीलिए उसने चोरी की। संदेह है कि अन्य लोग भी आरोपी के साथ शामिल हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इस बात की जांच चल रही है कि क्या उसकी पत्नी भी मिलीभगत में थी। आरोपी की पत्नी रेलवे पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

——————–

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद में 1.66 करोड़ की ज्वेलरी चुराने वाली सेल्सगर्ल अरेस्ट:ब्वॉयफ्रेंड संग रहने के लिए की थी चोरी

अहमदाबाद में निकोल इलाके की एक ज्वैलरी शोरूम की सेल्स गर्ल हर्षिदा शेट्टी 10 दिनों बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गई। हर्षिदा 11 मई 2026 को शोरूम से 1.66 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुराकर फरार हो गई थी। हर्षिदा ने बताया कि उसने ब्वॉयफ्रेंड मयूर माली के साथ मिलकर चोरी का ये प्लान बनाया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *