गुमला जिले के अल्बर्ट एक्का प्रखंड अंतर्गत जारी थाना क्षेत्र के सकतार गांव में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लक्ष्मण चिक बड़ाइक के 20 वर्षीय पुत्र संजू चिक बड़ाइक उर्फ डेजू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजू ने किताम गांव स्थित पंचायत भवन से करीब 100 मीटर दूर दीपक तिग्गा के खेत में एक बरगद के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर एसआई किस्टो राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम मृतक के परिजन प्रेम धन चिक बड़ाइक ने बताया कि संजू का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसने आवेश में आकर यह कदम उठा लिया। संजू एक टेंट हाउस में मजदूर के रूप में काम करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन खासकर बच्चों के भविष्य और परवरिश को लेकर चिंतित हैं।
Source link
