जालोर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे के तहत रामसीन थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपी शेरू खान व सुजाराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। गोशाला के पास दी दबिश रामसीन थानाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 मई 2026 को सरहद धाणसा में जालन्धरनाथ गोशाला के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली, तो उनके पास से स्मैक बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने मौके से अवैध स्मैक के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (नंबर: RJ 16 SB 3974) को जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ रामसीन थाने में धारा 8/21 और 25 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस ने रामसीन थाने के सेरणा गांव निवासी शेरू खान (38)पुत्र अब्दुल खां कोटवाल, धाणसा निवासी सुजाराम (22)पुत्र गोरा राम मेघवाल को गिरफ्तार किया। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही हैं। कार्रवाई टीम
रामसीन थानाधिकारी अरविन्द कुमार, एएसआई जयसिंह,कांस्टेबल प्रकाश, जयंतिलाल,गणपतसिंह व भैरूसिंह मौजूद रहे।
Source link
