चंडीगढ़ में आज पंजाब सरकार की ओर से राज्यस्तरीय खेल सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समारोह में 87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। समारोह के दौरान खिलाड़ियों को कुल ₹32.05 करोड़ की पुरस्कार राशि भी वितरित की जाएगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। हॉकी और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी हुए सम्मानित भारतीय हॉकी टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पहचान देना और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। पंजाब का सबसे बड़ा खेल सम्मान महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड को पंजाब का सबसे बड़ा खेल सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। सरकार का मानना है कि इस तरह के सम्मान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं और युवाओं में खेल संस्कृति को मजबूत करने में मदद करते हैं। 3000 गांव में खेल के मैदान महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमंदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार आने के बाद पंजाब में खिलाड़ियों को जो सम्मान मिला है। उसके लिए उनका स्वागत है। उनकी सरकार आने के बाद जो खिलाड़ियों के लिए प्लेटफार्म बनाए गए हैं। 3000 गांव में खेल के मैदान और 6000 गांव में जिम खोले जा रहे हैं जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है।
15 से 20 साल खेलते हुए हो गए हॉकी टीम के कप्तान हरमंदीप सिंह ने कहा मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मुख्यमंत्री का जो पंजाब में खेल को लेकर प्रोत्साहन कर रहे हैं। हम टीम की तरह खेले हुए हैं और जीते भी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि एशियाई ट्रॉफी जीती है। 15 से 20 साल खेलते हुए हो गए। पंजाब में एक सपना था कि पूरे विश्व में पंजाब के खिलाड़ियों को सम्मान मिल रहा है। जिस तरह से पंजाब में जो प्ले ग्राउंड बनाए जा रहे हैं। उसे और नए-नए खिलाड़ी निकलेंगे और उम्मीद है। कि हम भी अपना बेस्ट दें और पंजाब के लिए मेडल लेकर आए।
Source link
