मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन हीटवेव का अलर्ट: स्कूलों में छुट्टी, बच्चों की आउटडोर एक्टिविटी पर रोक; सरकारी दफ्तरों का समय बदला – Chandigarh News

पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन हीटवेव का अलर्ट:  स्कूलों में छुट्टी, बच्चों की आउटडोर एक्टिविटी पर रोक; सरकारी दफ्तरों का समय बदला – Chandigarh News

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक हीटवेव की चेतावनी दी है। आज (24 मई) से लू का प्रभाव शुरू होगा। इसके बाद 25, 26 और 27 मई को पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में लू चलेगी। वहीं, 28 और 29 मई के लिए मौसम विभाग ने गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। इसके चलते पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। वहीं, चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। चंडीगढ़ में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में आयोजित किए जा रहे समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (CCPCR) ने कहा है कि समर कैंप के दौरान बच्चों को केवल सुरक्षित और ठंडे वातावरण में ही गतिविधियों में शामिल किया जाए। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण गैजेट्स को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए राज्य के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि हाई टेम्परेचर का गैजेट्स पर क्या प्रभाव पड़ता है और इन्हें ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? पढ़ें पूरी खबर… दिन-प्रतिदिन बदलेगा मौसम इसी के साथ राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1°C की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से 1.6°C अधिक है। पंजाब में शनिवार को सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 43.8°C रहा। अब 24 और 25 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 40°C से 41°C के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 26 और 27 मई को आसमान साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान तापमान 42°C से 43°C तक जा सकता है। 28 मई को फिर से आंशिक बादल छा सकते हैं और तापमान 44°C तक पहुंचने का अनुमान है। सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदला पंजाब सरकार ने गर्मी की वजह से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दफ्तर और स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे और दोपहर डेढ़ बजे बंद होंगे। स्कूलों के आदेश सभी कक्षाओं के लिए होंगे। यह आदेश सोमवार यानी 25 मई से लागू होंगे। CM भगवंत मान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 23 मई से 30 जून 2026 तक रहेंगी (कुल 39 दिन)। हालांकि 29 और 30 जून को शिक्षक स्कूल आएंगे। इससे पहले चंडीगढ़ व पंजाब के सभी अस्पतालों में हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए स्पेशल सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा मौसम एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *