पठानकोट में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले तो नाबालिग से दातर की नोक पर रेप किया और फिर उसकी वीडियो भी बना ली। उसके बाद युवक वही वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट करने का डर दिखाकर 2 साल तक नाबालिग का शारीरिक शोषण करता रहा। डर के मारे किशोरी अपने परिवार को बता नहीं पाई। लेकिन, अब उसने परिवार और पुलिस को पूरी जानकारी दी तो थाना 2 पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किराए के मकान में रहती थी पीड़िता
पीड़िता ने खुद पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वो मूलरूप से शहर के नजदीकी गांव की रहने वाली है। लेकिन, 2023 में वो अपने परिवार के साथ ढांगू रोड के एक मोहल्ले में रहती थी। तब उसकी उम्र 16 साल थी और वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। जिस मकान में वे किराए के मकान में रहती थी। वहीं, आरोपी नितिन भी रहता था। 2023 में आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए पर कमरा लिया था। उसी मकान के निचले हिस्से में आरोपी नितिन भी अपने परिवार के साथ रहता था। पीड़िता के मुताबिक 5 नवंबर 2023 को जब उसकी मां अपने काम पर गई थी और वो घर में अकेली थी, तब नीचे रहने वाले नितिन ने उसे अपने कमरे में बुलाया।
उसने तुरंत कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब मैंने विरोध किया तो उसने कहा कि वह मुझसे बहुत प्यार करता है और मेरे बिना मर जाएगा। बंद कमरे में दातर के बल पर किया रेप
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने उसकी बात मानने से इनकार किया, तो आरोपी ने एक दातर निकाला और उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी नाबालिग के साथ आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
आरोपी ने इस घिनौने कृत्य के दौरान अपने मोबाइल पर वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। जब वो रोई तो आरोपी ने आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया और धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को भी बताई, तो वह उसे जान से मार देगा। वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वो डर के मारे चुप रही। इसके बाद आरोपी लगातार उस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने और जान से मारने की धमकियां देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। वह तब से पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसका लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। लोक-लाज और जान के डर से पीड़िता ने लंबे समय तक यह बात किसी से नहीं साझा की। पुलिस ने दर्ज किया मामला
आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों को आधार बनाकर आरोपी नितिन के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Source link
