मुख्य बातें

पति ने पत्नी की हत्या कर किया सुसाइड: लव अफेयर के चलते दिया अंजाम – Indore News

पति ने पत्नी की हत्या कर किया सुसाइड:  लव अफेयर के चलते दिया अंजाम – Indore News

इंदौर के हीरानगर मे एक पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक सुबह बच्ची के रोने के बाद आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी थी। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक घटना सुबह साढे छह बजे के लगभग की है। मेघदूत नगर मे हल्के वीर पटेल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। बताया जाता है कि पत्नी के प्रेम संबधो को लेकर पति ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। सुबह रो रही थी बच्ची जानकारी के मुताबिक दोनो की एक बेटी है जो सुबह रो रही थी। आसपास के लोगो ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजा तोडा जानकारी के मुताबिक हल्के सिंह एक पेस्टीसाइडस कंपनी मे पीथमपुर मे नौकरी करता है। वही परिवार मूल रूप से होशगाबाद का रहने वाला है। पत्नी के प्रेम सबंधो को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक महिला का सुनील साहू से पीथमपुर मे प्रेम संबध चल रहा था। यह बात पति हल्के सिंह को पता चल गई थी। शनिवार को हल्के सिंह अपने रिश्तेदार को लेकर उस युवक से बात करने भी गया था। इसके बाद सुबह इस तरह की घटना सामने आई है। हालाकि पुलिस ने इस मामले मे दोनो के मोबाइल जब्त किए है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *