मुख्य बातें

पलवल में कैंसर जागरूकता के लिए बालिकाओं की मैराथन: खेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; बोले-हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही बेटियां – Palwal News

पलवल में कैंसर जागरूकता के लिए बालिकाओं की मैराथन:  खेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; बोले-हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही बेटियां – Palwal News

पलवल में रविवार को 14 से 18 वर्ष की बालिकाओं के लिए एक मैराथन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और खेलों को बढ़ावा देना था। जिला प्रशासन और वी सत्या फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस मैराथन को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन हुडा सेक्टर-2 से शुरू होकर कमेटी चौक, मीनार गेट और आगरा चौक से होते हुए नेताजी सुभाषचंद बोस इंडोर स्टेडियम में समाप्त हुई। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना था। ‘बेटियां अब केवल शिक्षा और प्रशासन तक ही सीमित नहीं’ मैराथन के समापन पर अपने संबोधन में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वे अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। मंत्री ने आगे कहा कि बेटियां अब केवल शिक्षा, विज्ञान और प्रशासन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल जगत में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेल बेटियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। ‘भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ा रहीं बेटियां’ गौरव गौतम ने बताया कि खेल व्यक्ति को अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। खेलों से युवाओं में मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ सकारात्मक सोच का भी निर्माण होता है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मोबाइल व अन्य अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। मंत्री ने युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के उत्साह पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना करते हुए कहा कि बेटियां भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *