युवा जागृति मंच की ओर से रजनी चौक पर रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। संस्थापक ने किया 50वां रक्तदान मंच के संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने अपने जीवन का 50वां रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना की। दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मंच संस्थापक कार्तिक चौधरी, समाजसेवी दीपक अग्रवाल और अन्य रक्तवीरों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्तिक चौधरी ने रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कई सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में सुमन सिंह, मुकेश कुमार, प्रशांत चौधरी, कृष्ण देव सिंह, विकास कुमार, मिथिलेश जायसवाल, ऋषिकेश चौधरी, प्रीतम प्रियदर्शी, मनीष चौधरी, शिवम चौधरी, संजय सिन्हा, संतोष पोद्दार, सुमित कुमार, सुजीत कुमार, राजेश सिंह, दिनेश महतो, पिंटू कुमार, संतोष कुमार, सुजीत कुमार चौधरी और जुली कुमारी सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
Source link
