मुख्य बातें

फतेहाबाद में टाइल एडहेसिव के नाम पर धोखाधड़ी: पुलिस ने 1.62 लाख रुपए वापस दिलवाए; 20 प्रतिशत छूट का दिया था लालच – Tohana News

फतेहाबाद में टाइल एडहेसिव के नाम पर धोखाधड़ी:  पुलिस ने 1.62 लाख रुपए वापस दिलवाए; 20 प्रतिशत छूट का दिया था लालच – Tohana News

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ठगी का आरोपी साहिल।

फतेहाबाद जिले के टोहाना में पुलिस ने टाइल एडहेसिव केमिकल सप्लाई के नाम पर हुई 1.62 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी से पूरी रकम वापस दिलवाई है। यह कार्रवाई साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से की गई।

.

ढाणी भोजराज निवासी पवन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में पवन शर्मा ने बताया कि वार्ड-1 टोहाना निवासी साहिल, जो वर्तमान में पानीपत की सत करतार कॉलोनी में रहता है, ने खुद को करनाल की गोमेक्स कंपनी का एजेंट बताया था। साहिल ने पवन को 20 प्रतिशत छूट पर टाइल एडहेसिव केमिकल सप्लाई करने का लालच दिया।

पेमेंट लेकर नहीं दिया केमिकल

पवन शर्मा आरोपी के झांसे में आ गए और उन्होंने साहिल द्वारा बताए गए खातों में अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 62 हजार रुपए अग्रिम भुगतान कर दिया। हालांकि, तय समय पर उन्हें केमिकल नहीं मिला। जब पवन ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

पवन की शिकायत पर 30 अप्रैल को थाना शहर में संबंधित धाराओं 316(2) और 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल का पता लगाया और उसे कोर्ट के आदेश पर जांच में शामिल किया। पूछताछ के बाद आरोपी ने धोखाधड़ी की पूरी 1.62 लाख रुपए की राशि वापस कर दी।

साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी पीएसआई रजत कुमार ने लोगों को ऑनलाइन लेनदेन से पहले कंपनी और एजेंट का सत्यापन करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों का भी पता लगा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *