मुख्य बातें

फतेहाबाद में हिसार जा रही टाटा एस पलटी: 2 बच्चों समेत 12 श्रद्धालु घायल, समागम से लौटते समय ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद में हिसार जा रही टाटा एस पलटी:  2 बच्चों समेत 12 श्रद्धालु घायल, समागम से लौटते समय ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र में रविवार शाम को श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस पलट गई। इससे दो बच्चों समेत 12 श्रद्धालु घायल हो गए। श्रद्धालु हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव नंगथला से इसाई समुदाय के धार्मिक समागम में भाग लेने फतेहाबाद जिले के गांव कुलां में आए हुए थे। वहां से वापस गांव नंगथला लौट रहे थे। सभी घायलों को प्राइवेट बस में बिठा कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भूना पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। मामले की सूचना पाकर भूना पुलिस भी सीएचसी पहुंची। जानकारी के अनुसार, गांव नंगथला निवासी ड्राइवर निर्मल सिंह सुबह करीब 18-20 श्रद्धालुओं को लेकर गांव कुला स्थित चर्च में इसाई समुदाय के धार्मिक समागम में गया था। समागम समाप्त होने के बाद सभी श्रद्धालु टाटा एस में सवार होकर वापस अपने गांव नंगथला लौट रहे थे। ड्राइवर के संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा बताया जा रहा है कि जब टाटा एस भूना के नजदीक पहुंची तो अचानक ड्राइवर निर्मल सिंह संतुलन खो बैठा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वहां से गुजर रही प्राइवेट बस को रुकवा कर उसमें घायलों को बिठाया गया। प्राइवेट बस के कंडक्टर-ड्राइवर ने तेजी से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया। हादसे में ये लोग हुए घायल हादसे में घायल होने वालों में 6 वर्षीय मौसम, 8 वर्षीय ज्योति, 11 वर्षीय पूनम, 13 वर्षीय सायला, 15 वर्षीय पूजा, 17 वर्षीय खुशी और सुमन रानी, 32 वर्षीय प्रियंका, 35 वर्षीय रामबाई, 45 वर्षीय राजेश, 60 वर्षीय सुमित्रा, 65 वर्षीय रोशन शामिल हैं। सभी घायल गांव नंगथला के रहने वाले हैं। मालवाहक गाड़ी में ढो रहे सवारी अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि यह टाटा एस मालवाहक गाड़ी है। नियमानुसार इसका इस्तेमाल सिर्फ सामान ढोने के लिए किया जा सकता है। मगर इस मालवाहक गाड़ी का इस्तेमाल यात्रियों को ढोने के लिए किया जा रहा था। पीछे बैठने की जगह पर सवारियों के सुरक्षा के भी कोई प्रबंध नहीं है। भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची। घायलों से मामले की जानकारी ली गई है। आगामी जांच की जा रही है। हर संडे को होता है कुलां की चर्च में प्रोग्राम जानकारी के अनुसार, हर रविवार को कुलां में बनी चर्च में इसाई समुदाय की ओर से साप्ताहिक सत्संग समागम होता है। इसमें भाग लेने के लिए हिसार व फतेहाबाद जिले के कई गांवों से श्रद्धालु भाग लेने आते हैं। ये श्रद्धालु भी इसी साप्ताहिक समागम में आए थे। सूचना मिलने के बाद चर्च के संचालक भी भूना पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *