मुख्य बातें

बड़वानी मंडी में सौंफ की आवक घटी: इस सप्ताह सिर्फ 18 बोरी सौंफ पहुंची, बाजार में सन्नाटा – Barwani News

बड़वानी मंडी में सौंफ की आवक घटी:  इस सप्ताह सिर्फ 18 बोरी सौंफ पहुंची, बाजार में सन्नाटा – Barwani News

बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में सौंफ की आवक अब अंतिम दौर में है। इस सप्ताह मंडी में केवल 18 बोरी सौंफ पहुंची, जिसका अनुमानित वजन 11 क्विंटल रहा। आवक कम होने के कारण मंडी में चहल-पहल भी घट गई है। रविवार को कृषि उपज मंडी में हाट बाजार लगा, जहां सौंफ का अधिकतम भाव 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 6 हजार तीन सौ रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। यह आवक पिछले कुछ समय से लगातार कम हो रही है। व्यापारियों के अनुसार, अन्य जिलों से आने वाली सौंफ की आपूर्ति लगभग समाप्त हो चुकी है। अब केवल कुछ स्थानीय किसान ही अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। किसानों ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल सौंफ के दाम कम मिले हैं। सौंफ की आवक में कमी का असर मंडी की भीड़ पर भी साफ दिखाई दिया। मंडी के बाहर लगी मसालों की दुकानों पर अधिक भीड़ देखी गई। बड़वानी की यह मंडी मुख्य रूप से कपास और सौंफ की खरीद-बिक्री के लिए जानी जाती है, जबकि अनाज की खरीद-बिक्री कम होती है। अब गर्मी और बारिश का मौसम खत्म होने के बाद ही मंडी में दोबारा रौनक लौटने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *