हरियाणा के सोनीपत में लव मैरिज विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हमलावरों ने पहले आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर बाइक रुकवाई। फिर एक युवक के सिर में 3 गोलियां मारीं। मरने वाले बिट्टू के दोस्त प्रवीण ने लव मैरिज की थी। लड़की के भाइयों को शक था कि इसमें बिट्टू का भी हाथ है। इसी रंजिश में वो बदला लेने की ताक में बैठे थे। शनिवार शाम को उन्हें तब मौका मिला जब बिट्टू, प्रवीण के भाई सागर के साथ काम से लौट रहा था। दोनों अलग बाइक पर थे। बिट्टू व सागर को गोलियां मारने के बाद लड़की के सगे भाइयों ने सागर के घर के बाहर भी कई राउंड फायर किए। अंदेशा है कि वो सागर को ही मारने आए थे। हालांकि सोनीपत क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना के 10 घंटे बाद रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद दोनों भाइयो को पकड़ लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें खानपुर PGI में भर्ती कराया गया है। एनकाउंटर से जुड़े PHOTOS… पहले जानिए, युवक की हत्या की पूरी कहानी… एनकाउंटर को लेकर DCP ने दी 3 बड़ी जानकारियां मर्डर की सूचना मिलते ही टीम एक्टिव हुई डीसीपी नरेंद्र सिंह कादयान के अनुसार, भटगांव निवासी बिट्टू और सागर पर गांव के ही प्रिंस और मोहित ने फायरिंग की थी। बिट्टू के हाथ और सिर में तीन गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग की डीसीपी के मुताबिक, पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। रविवार सुबह इंस्पेक्टर राजीव की टीम को आरोपियों की जानकारी मिली जब उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया गया। दो अवैध हथियार व कारतूस मिले डीसीपी ने बताया-आरोपियों के पास से 2 अवैध हथियार और कारतूस के खोल बरामद मिले हैं। जांच में पता लगाया जाएगा कि ये हथियार कहां से लाए। आरोपियों पर निगरानी के लिए पुलिस टीम तैनात की गई है। एफएसएल टीम ने भी मौके से सैंपल कलेक्ट किए हैं।
Source link
