उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र के चिल्हारी गांव में रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना पड़वार पहुंच मार्ग पर हुई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक MP 18 GA 5907 पड़वार की ओर तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान 5 वर्षीय प्रियांजी कोल, पिता दीपनारायण कोल, अपने घर से दुकान सामान लेने जा रही थी। तभी बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन बच्ची को तत्काल उपचार के लिए कटनी ले गए। वहां इलाज के दौरान प्रियांजी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
