मुख्य बातें

बीजेपी सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का ‘यू-टर्न’: पहले लिखा- पेट्रोल-डीजल EMI पर मिलेगा, अब बोलीं- भविष्य की चेतावनी को गलत तरीके से पेश किया गया – Bhopal News

बीजेपी सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का ‘यू-टर्न’:  पहले लिखा- पेट्रोल-डीजल EMI पर मिलेगा, अब बोलीं- भविष्य की चेतावनी को गलत तरीके से पेश किया गया – Bhopal News

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार सुबह उन्होंने बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों पर एक तीखा कटाक्ष किया, जिसे सरकार पर अपनों का ही हमला माना जाने लगा। लेकिन, जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ और विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया, स्तुति मिश्रा ने तत्काल ‘यू-टर्न’ लेते हुए एक लंबी सफाई पेश की। अब उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के आह्वान और नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए विरोधियों को ही निशाने पर लिया है। सबसे पहले स्तुति की सफाई पढ़िए डॉ स्तुति मिश्रा ने लिखा- अंतराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे युद्ध के चलते तेल आपूर्ति में कमी और सभी तेल पदार्थों के दाम बढ़ने का कारण हम सब है। मेरी पोस्ट उन सभी लोगों के लिए थी जो इस राष्ट्रीय समस्या को दरकिनार करके माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर नहीं चल रहे, हम सब देश वासियों की ये नैतिक जिम्मेदारी है की हम सभी उन नियमों को पूर्ण रूप से पालन करें जो तेल की खपत को कम करें और इस समस्या के समय राष्ट्रीय सहभागिता दें। स्तुति ने आगे लिखा- निसंदेह यदि हम सब मिलकर उन नियमों को ध्यान से पालन करें तो कीमत में वृद्धि नहीं होगी और ना करने पर स्थितियां बिगड़ सकती है। मेरी पोस्ट सभी के लिए एक आगामी समस्या के विषय में चेतावनी थी, परंतु इसे काफी लोगों ने गलत नजरिए से पेश किया और जिन्होंने इसे समझा उन सबको साधुवाद। प्रधानमंत्रीजी के द्वारा दिए गए निर्देशों पर चलना हमारा कर्तव्य है, जो लोग नहीं निभा रहे वही उस पोस्ट को गलत समझ रहे है। हम सबको एक साथ होकर इस कठिन समय को निकालना है। किसी व्यक्ति या संस्था या सरकार का इससे कोई सरोकार नहीं। इसे हम सभी देश के नागरिकों की पूर्ण निस्वार्थ भूमिका का प्रश्न है। हम सभी को इसे निभाना है और निभायेंगे। मेरा सभी से आग्रह है की हम इस समय को धीरज से निकालें। कृपया पोस्ट को पढ़े, समझे और समझदार बने। मंहगाई को लेकर लिखी गई वो पहली पोस्ट जिस पर मचा बवाल…. स्तुति मिश्रा ने शनिवार सुबह सबसे पहले फेसबुक पर यह तंज कसते हुए लिखा था- हम उस समय में है की वो दिन दूर नहीं की बैंक होम लोन, कार लोन, बिजनेस लोन के साथ पेट्रोल और डीजल लोन भी उपलब्ध कराएगा 10% ईएमआई के साथ। ये दौर बड़ा खराब है इतिहास का, लड़ाई किसी की, युद्ध किसी का नुकसान आम जनता का।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *