सवाई माधोपुर जिले के समीपवर्ती भगवतगढ़ कस्बे में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में लेपर्ड की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गौशाला के पास सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने लेपर्ड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लेपर्ड के मुंह से काफी खून बह निकला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर भगवतगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी दीपक शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और लेपर्ड के शव को सड़क से हटवाकर अपने कब्जे में लिया। शव को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया पुलिस चौकी प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि रात करीब 8:15 बजे गौशाला के पास यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के शव को नाका बौंली लेकर रवाना हुई। वन विभाग द्वारा फिलहाल लेपर्ड का पोस्टमार्टम करवाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
