शामली जनपद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया है। यह वर्ग नगर के कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया था। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया। वर्ग का समापन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने किया। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बृजेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना और मातृ वंदन जैसी अनेक योजनाओं पर प्रकाश डाला।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने ‘कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि’ विषय पर मार्गदर्शन किया, जबकि डीके शर्मा ने ‘प्रबंधन’ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश संयोजक आईटी विभाग हर्ष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप और सरल ऐप के उपयोग के बारे में जानकारी दी। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार ने ‘मीडिया प्रबंधन एवं व्यवस्था’ विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। वर्ग पालक विमल शर्मा ने व्यावहारिक सत्रों की जानकारी साझा की। अंतिम सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने ‘विचार परिवार’ के विषय में कार्यकर्ताओं को समझाया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय सेविका समिति, कुटुंब प्रबोधन गतिविधि और पर्यावरण संबंधी कार्यों पर चर्चा की गई।
समापन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने की और संचालन रूबी चौधरी ने किया। इस शिविर में वर्ग पालक विमल शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, अनिल चौहान, हरवीर मलिक, मानस संगल, सतेंद्र तोमर, अरविंद संगल, अभय तोमर, राजेश मलिक, पुनीत द्विवेदी, राजेंद्र मादलपुर, विशेष सरोहा, मित्तल, कमल बंसल, रिनू सरोहा, पूर्णचंद जाटव, अनुराग शर्मा, सचिन भगत, बबीता चौहान, शशि अरोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
