मुख्य बातें

मां-बेटी और 3 युवतियां घर से निकलीं, वापस नहीं लौटीं: 4 थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट, पुलिस CCTV खंगाल रही, परिजन परेशान – Jodhpur News

मां-बेटी और 3 युवतियां घर से निकलीं, वापस नहीं लौटीं:  4 थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट, पुलिस CCTV खंगाल रही, परिजन परेशान – Jodhpur News

जोधपुर में मां और बेटी समेत 5 लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों ने अलग-अलग थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है करवड़ थाना इलाके में 19 वर्षीय युवती शनिवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई। वहीं, भगत की कोठी थाने में मां और बेटी शुक्रवार को बिना बताए घर से कहीं चली गईं और वापस नहीं लौटीं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पहला मामला: बिना बताए घर से निकली युवती कमिश्नरेट के करवड़ थाने में थाना इलाके की रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय छोटी बहन शनिवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई। इसके बारे में आस पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल छोटाराम को सौंपी है। दूसरा मामला: मां ओर बेटी लापता, अभी तक कोई पता नहीं भगत की कोठी थाने में सामने आया है। थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी मां और बहन शुक्रवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। उनका अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को सौंपी है। तीसरा मामला: 18 वर्षीय बेटी अचानक गायब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में सामने आया है। थाना इलाके के एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री शनिवार को बिना बताए कहीं चली गई। अभी तक वापस नहीं लौटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भीमसिंह को सौंपी है। चौथा मामला : विवाहिता का अचानक लापता होना, परिजन परेशान प्रताप नगर सदर थाने में सामने आया है। यहां थाना इलाके में रहने वाले युवक ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी शुक्रवार को घर से बिना बताए कहीं चली गई जिसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच एएसआई ढलाराम को सौंपी है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *