मुख्य बातें

मोहाली निगम चुनाव में शराब बांटने पर हंगामा: पुलिस स्टिकर लगी कार में मिलीं पेटियां और एसआई की वर्दी, कांग्रेस ने लगाया धरना – Chandigarh News

मोहाली निगम चुनाव में शराब बांटने पर हंगामा:  पुलिस स्टिकर लगी कार में मिलीं पेटियां और एसआई की वर्दी, कांग्रेस ने लगाया धरना – Chandigarh News

मोहाली में नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर-10 में शराब बांटे जाने के आरोपों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। रविवार को शराब बरामदगी के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और धरना देकर जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-10 से चुनाव लड़ रहे एक आजाद उम्मीदवार के घर के बाहर से भारी मात्रा में शराब बरामद होने का दावा किया गया है। आरोप है कि शराब एक ऐसी कार से मिली, जिस पर पंजाब पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था और गाड़ी के अंदर सब इंस्पेक्टर की वर्दी पड़ी हुई थी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चुनाव को प्रभावित करने और मतदाताओं को लुभाने के लिए इलाके में घर-घर शराब पहुंचाई जा रही थी। मामले को लेकर पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। खुलेआम हो रही शराब सप्लाई बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि नगर निगम चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए खुलेआम शराब बांटी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। सिद्धू के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की तो कार चला रहे व्यक्ति ने कथित तौर पर रिवॉल्वर तानकर उन्हें धमकाया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। उन्होंने मांग की कि जिस पुलिस कर्मचारी की यह कार बताई जा रही है, उसके खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाए। साथ ही जिस आजाद उम्मीदवार के नाम पर शराब बरामदगी के आरोप लगे हैं, उसके घर की तलाशी भी ली जाए। कार्रवाई नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की शिकायत डीसी मोहाली और एसएसपी मोहाली को भी दी गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पार्टी नेताओं ने प्रशासन पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, वार्ड नंबर-10 में धरना जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से रविवार को वार्ड नंबर-10 में रोड शो निकाला जाना था, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और धरने पर बैठ गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *