डेराबस्सी-अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बरवाला चौक के पास शनिवार देर रात कुछ 5 दुकानों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना स्थल के पास रिहायशी इलाका होने के कारण लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे कुछ समय के लिए पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से इसे आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाके तक फैलने से रोक लिया गया। कुछ ही मिनटों में कई दुकानों तक पहुंच गई आग स्थानीय लोगों के मुताबिक आग अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में कई दुकानों तक पहुंच गई। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और प्रशासनिक टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य कारणों की संभावना भी देखी जा रही है।
Source link
