मुख्य बातें

यमुनानगर में टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा: एक लेन बंद कर जताया विरोध, आसपास के ग्रामीणों के लिए टोल निशुल्क करने की मांग – Yamunanagar News

यमुनानगर में टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा:  एक लेन बंद कर जताया विरोध, आसपास के ग्रामीणों के लिए टोल निशुल्क करने की मांग – Yamunanagar News

यमुनानगर में सहारनपुर-पंचकुला नेशनल हाईवे पर स्थित मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर आज रविवार को भटली गांव के ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा की एक लेन करीब आधा घंटा बंद कर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई लोगों की कृषि भूमि टोल प्लाजा के दूसरी ओर स्थित है। ऐसे में वे वर्षों से अपनी जमीन पर आने-जाने के लिए बिना शुल्क टोल पार करते रहे हैं। आरोप है कि हाल ही में टोल संचालन नई कंपनी के पास जाने के बाद ग्रामीणों की निशुल्क आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेती-बाड़ी के कार्यों के लिए रोजाना करनी पड़ती है क्रॉसिंग प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्नभारी अजय ने ग्रामीणों और टोल प्रबंधन के बीच बातचीत कर माहौल शांत कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टोल मैनेजर ने स्थानीय लोगों को टोल फ्री सुविधा देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि भटली गांव के कई लोगों ने टोल प्लाजा के दूसरी तरफ जमीन खरीद रखी है और खेती-बाड़ी के कार्यों के लिए उन्हें रोजाना कई बार टोल पार करना पड़ता है। ऐसे में हर बार टोल शुल्क देना उनके लिए आर्थिक बोझ बन रहा है। समाधान पर होने पर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी करीब 100 ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों अनुज, संदीप, नवीन, जसपाल, धर्मबीर व सुमित सहित अन्य लोगों ने मांग की कि आसपास के गांवों के किसानों और स्थानीय निवासियों को पहले की तरह टोल में छूट या निशुल्क सुविधा दी जाए। अनुज ने कहा कि टोल प्लाजा के मैनेजर से भी ग्रामीणों की बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। बाद में पुलिस की मध्यस्थता के बाद टोल अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के समाधान के लिए सोमवार शाम चार बजे तक का समय मांगा। इसके बाद ग्रामीणों ने बंद की गई लेन को खोल दिया। थाना छप्पर प्रभारी अजय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत करवाई गई है और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो टोल प्लाजा पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *