सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गौकशी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
.
सीओ अभितेश सिंह के मुताबिक, बड़गांव पुलिस देर रात संदिग्ध वाहन और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शिमलाना गांव की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पढ़ें पूरी खबर…..
योगी सरकार का बड़ा फैसला- अब कक्षा-9 से AI की पढ़ाई; 600 स्कूलों में ड्रीम लैब बनेंगे
यूपी में अब कक्षा- 9 से छात्र AI और रोबोटिक्स की पढ़ाई करेंगे। सीएम योगी ने स्कूली शिक्षा को इंडस्ट्री 4.0 के दौर से जोड़ने की बड़ी पहल की है।
शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में NELCO के साथ 600 राजकीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ड्रीम लैब बनाने के लिए अहम समझौता (MoU) हुआ। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा और महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी मौजूद रहीं।
पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि यह समझौता सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य में निवेश है। बदलती औद्योगिक जरूरतों को देखते हुए छात्रों को नई तकनीक और इंडस्ट्री 4.0 से जुड़े कौशल सिखाना जरूरी है।
महीनों केस लटकाया तो नपेंगे अफसर, योगी की चेतावनी- आंकड़ों की बाजीगरी नहीं चलेगी

यूपी की राजस्व अदालतों में सालों से तारीख-पे-तारीख भुगत रहे आम नागरिकों और किसानों के लिए राहत की खबर है। सीएम योगी ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दो टूक लहजे में कहा कि जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों में अधिकारियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के बाद भी यदि कोई मामला पेंडिंग रहता है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सीधे गाज गिरेगी।
मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा- राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली केवल कागजों और आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जमीन पर आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिलना चाहिए।
बसपा के 50 प्रत्याशियों का हो सकता है ऐलान, मायावती कल करेंगी जिलाध्यक्षों के साथ मंथन

बहुजन समाज पार्टी की रविवार को बड़ी बैठक बुलाई गई है। मीटिंग में सीनियर पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है। पूर्व सीएम मायावती मीटिंग की अध्यक्षता करेंगी। वह पिछली बैठक में दिए गए दिशा–निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट लेंगी।
इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों व पार्टी प्रत्याशियों के चयन के संबंध में भी बातचीत करेंगी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग के दौरान 50 प्रत्याशियों को शार्टलिस्ट कर उसका ऐलान भी किया जा सकता है। भतीजे आकाश आनंद भी मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

