कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पी.जी. कॉलेज में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. (गणित, जीव विज्ञान एवं कम्प्यूटर साइंस), बीबीए तथा बीएफएसआई पाठ्यक्रमों के लिए अब अभ्यर्थी 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में इस सत्र से बीबीए सिलेबस शुरू किया गया है। यह सिलेबस बच्चों को प्रबंधन, बैंकिंग, मार्केटिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र में रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार की योजना के तहत महाविद्यालय में गत सत्र से बीएफएसआई सिलेबस भी संचालित किया जा रहा है। प्रोफेसर ने बताया कि बीएफएसआई पाठ्यक्रम बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस क्षेत्र में आधुनिक करियर के अवसर उपलब्ध कराएगा। इस पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान लगभग 12 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ-साथ प्लेसमेंट के अवसर भी मिलेंगे। नोडल अधिकारी डॉ. देशराज यादव ने संशोधित प्रवेश कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मेरीट लिस्ट एवं वेटिंग लिस्ट 30 मई को पब्लिश होगी।
Source link
