मुख्य बातें

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से रेप: 9 सालों से बनाता रहा शारीरिक संबंध, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Raigarh News

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:  9 सालों से बनाता रहा शारीरिक संबंध, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Raigarh News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया। वह पिछले 9 सालों से शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक तमनार क्षेत्र में रहने वाले 27 साल की पीड़िता ने शुक्रवार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले दीपक एक्का (31) से उसकी जान पहचान हुई थी। साल 2017 में दीपक ने युवती को प्रेम प्रस्ताव देकर शादी करने का वादा किया, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान फरवरी 2017 में, जब युवती के माता-पिता घर पर नहीं थे, तब दीपक उसके घर पहुंचा। साल 2017 में दीपक ने प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का वादा किया, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। इसके बाद साल 2017 के फरवरी माह में जब युवती के घर में उसके माता-पिता नहीं थे। शादी की बात पर करता रहा टालमटोल दीपक उसके घर पहुंचा और पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार युवती ने शादी की बात कही, लेकिन वह टालमटोल करते रहा। कुछ माह पहले जब पीड़िता की ओर से दीपक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे अपने साथ रखने और शादी से साफ इनकार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया इस पूरे मामले में पुलिस ने धारा 69 BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गांव से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। लगातार आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य कर रही है।महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। शादी का झांसा देखकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *