छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कबाड़-प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई थी। जिसके बाद आग की लपटे बगल के हीरो बाइक के शो रूम तक पहुंच गई। ऐसे में यहां रखी नई-पुरानी करीब 3 बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गई। वहीं आग से बचाने बाहर में रखे 2-3 बाइक की चोरी भी हो गई। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, लेकिन गोदाम से धुंआ अब भी उठ रहा है। शनिवार की दोपहर में छातामुड़ा रोड पर स्थित कबाड़-प्लास्टिक की दुकान में भीषण आग लगने के बाद उसे बुझाने का प्रयास किया गया। लगातार दमकल की वाहने पानी लेकर यहां पहुंच रही थी और आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा था। प्लास्टिक और कबाड़ होने से आग पूरी तरह से बुझ नहीं पा रही थी। देर रात तक आग को लगभग बुझाते रहे और सुबह तक लगभग आग को बुझा लिया गया, पर उसमें धुंआ अब भी उठ रहा है। वहीं बगल के हीरो शो रूम की करीब 43 नई-पुरानी बाइक भी आग की चपेट में आ गई। आग जब बढ़ रही थी तो वहां रखे कई नई बाइक को शो रूम से बाहर निकाला गया और उसे बाहर में रखा गया। जहां उसमें 2-3 बाइक चोरी होने की भी बात शो-रूम के मैनेजर द्वारा बताई जा रही है। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। ताकि स्पष्ट जानकारी सामने आ सके कि कितने का नुकसान हुआ है। वहीं कबाड़ दुकान में रखा एक माजदा वाहन और छोटा हाथी वाहन जलकर राख हो गया।
शो-रूम की दीवारे भी क्षतिग्रस्त हुई
बताया जा रहा है कि आग की लपटे शो-रूम के पीछे व साइड वाले हिस्से तक पहुंच चुकी थी। ऐसे में वहां की दीवारे भी गरम के कारण क्रेक होने की बात कही जा रही है, तो शो रूम के अन्य कई सामान भी जलकर राख हो गए। वहीं सभी गाड़ियों को बाहर निकाल दिया गया है।
धुंआ अब भी उठ रहा है
जिला कमांडेंट ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि तकरीबन 11 फायर ब्रिगेड आग बुझाने के काम पर लगी थी और सभी जवानों ने रात भर आग बुझाने का प्रयास किया। जहां अब लगभग आग बुझ गई है, लेकिन पूरी तरह शांत नहीं हुई है। अंदर के आग के कारण धुंआ अब भी उठ रहा है। प्लास्टिक होने के कारण काफी समस्या हुई। क्योंकि का बुझने के बाद अंदर नहीं बुझे रहने से आग बढ़ जा रही थी।
46 गाड़ियों का नुकसान हुआ
शो-रूम के मैनेजर आस्टिन जॉर्ज ने बताया कि आग साढ़े 12 बजे के लगभग लगी थी। कबाड़ गोदाम से आग शो रूम तक पहुंची। शो-रूम में लगा कंफ्रेशर पूरी तरह जल गया है। वर्कशॉप की दीवारे फट गई है। सुबह आंकलन करने पर 43 गाड़िया जली हुई मिली। अभी स्टॉक काउंट पूरी तरह नहीं किया गया है। 2-3 गाड़ियां के स्टॉक में डिफ्रेंस आया है। ऐसे में करीब 46 गाड़ियों का नुकसान हुआ है। पीछे का वर्कशॉप, बिजली तार सब नुकसान हुआ है। इस दौरान शो-रूम में 400 गाड़िया थी। तेज हवा के कारण आग ज्यादा बढ़ गया था।
Source link
