मुख्य बातें

लखीसराय में बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने 12 घंटे में कजरा स्टेशन से पकड़ा, जुडिशल कस्टडी में भेजा – Lakhisarai News

लखीसराय में बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस ने 12 घंटे में कजरा स्टेशन से पकड़ा, जुडिशल कस्टडी में भेजा – Lakhisarai News

लखीसराय पुलिस ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना लखीसराय जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। जानकारी के अनुसार, बीते देर शाम एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। कजरा स्टेशन के समीप घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अजीत प्रताप चौहान ने बताया कि एसआईटी ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तेजी से छापेमारी की। घटना के महज 12 घंटे के अंदर पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल कुमार को कजरा स्टेशन के समीप घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार से गहन पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को सख्त सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *