पाली शहर के निकट गोल निबड़ा खेतावास रोड स्थित शनिधाम में रविवार को बाबा साहेब प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शनिधाम के महामण्डलेश्वर स्वामी निजस्वरूपानंदपुरी के सान्निध्य में कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मौजूद रहे। यह आयोजन दाती सेवा संस्थान एवं वादी नट भाट जागृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआा। मंत्री और संत निजस्वरूपानंद पुरी ने समारोह में 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 421 छात्र-छात्राओं को बाबा साहेब शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के जरिए खुद का और समाज का विकास संभव है। इसलिए पढ़ने लिखने पर स्टूडेंट को फोक्स करना चाहिए।
इस सम्मान समारोह में पाली, जोधपुर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, सांचौर, बालोतरा, नागौर और ब्यावर के करीब 421 प्रतिभावान विद्यार्थी हिस्सा लिया। कार्यक्रम विशेष पिछड़ा वर्ग वादी नट भाट, मेघवाल, रैगर (जीनगर), भील, खटिक, वाल्मीकि, दमामी, सरगरा, कामड़ समाज के होनहार स्टूडेंट का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मंच संचालन गजेन्द्र गर्ग ने किया। कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू, समाजसेवी मेघराज सिंह, हरजेश नाराणीया, सागर नाराणीया, मुकेश भाटी, जयेश सोलंकी, मुकेश मेघवंसी, श्रीमहंत श्रद्धापुरी, श्रीमहंत दयापुरी, मां शिवानी, प्रज्ञानंद, ओम महाराज, लाल महाराज, पहलाद कंडारा, नरेंद्र, कालू मारू, सुंगनाराम, ओम फौजी, फोजाराम, मांगीलाल चेराई, घेवरराम, प्रकाश कुमार, भंवर राजपुरा, शिवजीसिंह जेतावत, कन्नू भीलवारा सहित कई जने मौजूद रहे।
Source link
