मुख्य बातें

शिमला में ​रामपुर पंचायत चुनाव, 83 पोलिंग पार्टियां रवाना: एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर चुनाव सामग्री के साथ भेजा, 26 मई को मतदान – Rampur (Shimla) News

शिमला में ​रामपुर पंचायत चुनाव, 83 पोलिंग पार्टियां रवाना:  एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर चुनाव सामग्री के साथ भेजा, 26 मई को मतदान – Rampur (Shimla) News

शिमला के रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर ने चुनाव सामग्री के साथ 83 पोलिंग पार्टियों को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नायब तहसीलदार अनमोल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। ये सभी टीमें 25 मई को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी तैयारियां पूरी करेंगी और इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगी।
तीन चरणों में होगा मतदान रामपुर विकास खंड में कुल 39 पंचायतें और 159 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहाँ 19 पंचायत समिति सदस्यों, तीन जिला परिषद सदस्यों के साथ-साथ प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों को चुनने के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। चुनाव का पहला चरण 26 मई को आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा चरण क्रमशः 28 और 30 मई को संपन्न होगा। रवाना की गई यही पोलिंग पार्टियां आगामी सभी चरणों में चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाने की जिम्मेदारी संभालेंगी। सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जिसके तहत पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अनमोल ने बताया कि पोलिंग टीमों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी टीमों को मेडिकल किट भी उपलब्ध करवाई गई है। अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक और सख्त निर्देश पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को मिनी सचिवालय रामपुर में एक अहम समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी (जिला परिषद) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उपमंडलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए और साफ तौर पर चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरा करने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *