मुख्य बातें

हिमाचल में अगले 5 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: 26 मई से मैदानी इलाकों में चलेगी हीट वेव; 42 डिग्री टेंपरेचर के साथ ऊना सबसे गर्म – Shimla News

हिमाचल में अगले 5 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट:  26 मई से मैदानी इलाकों में चलेगी हीट वेव; 42 डिग्री टेंपरेचर के साथ ऊना सबसे गर्म – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 मई से मैदानी और निचले इलाकों में लू (हीट वेव) का असर देखा जा सकता है। विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग शिमला के अनुसार, 24 और 25 मई को प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए कोई विशेष मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन 2 दिनों में तेज धूप और बारिश की गतिविधियों में कमी के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। मैदानी जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाएं और उमस लोगों को असहज कर सकती है। ऊना, बिलासपुर में हीट वेव का ‘येलो अलर्ट’ 26 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए हीट वेव का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 27 मई को गर्मी का प्रभाव और बढ़ सकता है, जब ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में लू जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। ऊपरी इलाकों में मौसम रहेगा सामान्य वहीं, प्रदेश के ऊपरी इलाकों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए अगले दो दिनों तक कोई बड़ा मौसम अलर्ट नहीं है। हालांकि, इन क्षेत्रों में भी दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। दोपहर के समय धूप में कम निकलने की सलाह बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई थी। इस कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब मौसम साफ होते ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। ऊना का तापमान पहले ही 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर के समय धूप में कम निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। 28 मई के बाद बदलेगा मौसम हिमाचल में 28 मई के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *