मुख्य बातें

गोहाना में घर-घर कूड़ा उठान सेवा शुरू: स्वच्छता रैंकिंग में नंबर-1 बनाने की तैयारी; मंत्री अरविंद शर्मा बोले- सफाई पर 12 करोड़ रु होंगे खर्च – Sonipat News

गोहाना में घर-घर कूड़ा उठान सेवा शुरू:  स्वच्छता रैंकिंग में नंबर-1 बनाने की तैयारी; मंत्री अरविंद शर्मा बोले- सफाई पर 12 करोड़ रु होंगे खर्च – Sonipat News

गोहाना शहर में अब सफाई व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए नगर परिषद गोहाना ने आगामी पांच वर्षों के लिए डोर-टू-डोर ठोस अपशिष्ट संग्रहण, पृथक्करण और परिवहन व्यवस्था शुरू कर दी है। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने बुधवार को इस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रत्येक गोहानावासी की भागीदारी से गोहाना को स्वच्छता रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ बनाया जाएगा। इस दौरान मंत्री अरविंद शर्मा ने कूड़ा उठान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच साल में 12 करोड़ रुपये होंगे खर्च कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में गोहाना शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अगले पांच वर्षों में खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब शहर में घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग श्रेणी में एकत्रित किया जाएगा, जिससे कचरे के प्रभावी प्रबंधन और प्रसंस्करण में मदद मिलेगी। आरएफआईडी टैग से होगी ऑनलाइन निगरानी डॉ. शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए हर घर और प्रतिष्ठान पर आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे। कूड़ा संग्रहण के दौरान इन टैगों की स्कैनिंग होगी, जिससे यह रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा कि किस घर से नियमित रूप से कचरा उठाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन मॉनिटरिंग के साथ-साथ फिजिकल निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए गए। पुराने सफाई कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता कार्यक्रम के दौरान धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से भी कैबिनेट मंत्री ने मुलाकात की। उन्होंने ठेकेदार एजेंसी को निर्देश दिए कि पुराने सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर एडजस्ट किया जाए ताकि किसी कर्मचारी का रोजगार प्रभावित न हो। शहर में विकास परियोजनाओं को भी मिलेगी रफ्तार डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना शहर में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ड्रेन नंबर-8 पर पानीपत चुंगी से सोनीपत चुंगी तक कवरिंग कर भगवान परशुराम विरासत पार्क और जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा मल्टी स्टोरी पार्किंग और सोनीपत रोड पर शिवधाम निर्माण की योजनाओं पर भी प्रक्रिया जारी है। लोगों से गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील्र कैबिनेट मंत्री ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों में ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें ताकि कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के बिना “स्वच्छ गोहाना-स्वस्थ गोहाना” का सपना पूरा नहीं हो सकता। इस मौके पर एसडीएम अंकित कुमार, डीसीपी जितेंद्र गहलावत, नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, ईओ दीपक गोयल, सचिव सुंदर, मार्केट कमेटी गोहाना चेयरमैन कृष्ण सैनी, पार्षद आजाद मलिक, नन्हा राम, सुनील कुमार, नरेंद्र, राम सिंह सैनी, सोनू, विनोद राजौरा, अंजू कालड़ा और विजय पांचाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं शहरवासी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *