मुख्य बातें

मुंबई की एक और सोसायटी में बकरों को लेकर विवाद: घाटकोपर इलाके की सोसायटी से बकरे निकालने पहुंची पुलिस, इलाके में तनाव

मुंबई की एक और सोसायटी में बकरों को लेकर विवाद:  घाटकोपर इलाके की सोसायटी से बकरे निकालने पहुंची पुलिस, इलाके में तनाव


मुंबई30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घाटकोपर वेस्ट में सागर पार्क हाउसिंग सोसाइटी से एक व्यक्ति कुर्बानी का बकरा बाहर लाया। BMC ने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर बकरे की कुर्बानी की इजाजत नहीं दी थी।

मुंबई के मीरा रोड इलाके की सोसायटी में बकरे की कुर्बानी के लिए बनाए शेड को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार को घाटकोपर इलाके में भी इसी मुद्दे पर विवाद हो गया। घाटकोपर की सागर पार्क हाउसिंग सोसाइटी में बकरे बाहर निकालने के लिए पुलिस पहुंची। यहां के रहवासियों ने बताया कि इस सोसायटी में करीब 25 बकरे हैं, जो बिना महानगर पालिका (BMC) की इजाजत के बिना कुर्बानी के लिए लाए गए हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

मुंबई में गोरेगांव के गोकुलधाम इलाके की सोसायटी के अंदर बकरे की कुर्बानी के लिए बनाए गए शेड को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस तैनात की गई है।

मुंबई में गोरेगांव के गोकुलधाम इलाके की सोसायटी के अंदर बकरे की कुर्बानी के लिए बनाए गए शेड को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस तैनात की गई है।

घाटकोपर की सोसाइटी में बीजेपी नेता किरीट सौमैया भी पहुंचे हैं। BMC की दो गाड़ियां सोसायटी के अंदर पहुंची हैं। बकरों को निकालने की कोशिश हो रही है। फिलहाल, यहां से एक ही बकरा निकाला गया है। वहीं, दूसरा पक्ष बकरों को निकालने के लिए राजी नहीं है। ऐसे में तनाव बना हुआ है।

इस बीच महाराष्ट्र की राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त और पुणे महानगरपालिका आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि ऐसी घटनाओं का असर राज्य की कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर पड़ रहा है।

मीरा रोड की सोसायटी में हुआ था विवाद

मंगलवार को मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को मंगलवार को कैंपस से बाहर ले जाया गया था। यहां बकरों की कुर्बानी के लिए रविवार को बनाया गया शेड हिंदू पक्ष की शिकायत पर सोमवार को नगर निगम ने हटा दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने दोबारा शेड बनाना शुरू कर दिया था।

हिंदू पक्ष ने इसका विरोध किया।दोपहर को मामला तब और बिगड़ गया जब विरोध कर रहे लोग सोसायटी के गेट पर जमा हो गए, नारे लगाए। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।

सोसायटी में बकरों को लेकर लोगों ने सोसायटी गेट पर विरोध किया।

सोसायटी में बकरों को लेकर लोगों ने सोसायटी गेट पर विरोध किया।

विरोध के बाद बकरों को वाहन में भरकर सोसायटी से बाहर ले जाया गया।

विरोध के बाद बकरों को वाहन में भरकर सोसायटी से बाहर ले जाया गया।

———————————————

ये खबर भी पढ़ें:

मुंबई की सोसायटी में बकरे लाने पर विवाद से तनाव:दो पक्षों में मारपीट, चाकू से हमले का आरोप, इलाके में पुलिस बल तैनात

मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को मंगलवार को कैंपस से बाहर ले जाया गया। यहां बकरों की कुर्बानी के लिए रविवार को बनाया गया शेड हिंदू पक्ष की शिकायत पर सोमवार को नगर निगम ने हटा दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने दोबारा शेड बनाना शुरू कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *