मुख्य बातें

गिरिडीह में साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार: फर्जी गैस कनेक्शन लिंक से ठगी करते थे अपराधी, एक फरार होने में रहा सफल – Giridih News



गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फर्जी गैस कनेक्शन लिंक के जरिए लोगों को ठगने वाले इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में साइ

.

साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी फर्जी लिंक भेजकर और गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। इस सूचना की पुष्टि के बाद, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी रमेश्वर भगत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आनंद कुमार मंडल और दीपक कुमार मंडल नामक दो साइबर अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया। हालांकि, एक आरोपी फरार होने में सफल रहा। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (MNGL) के नाम से फर्जी लिंक भेजकर गैस कनेक्शन बंद होने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।

इस संबंध में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 42/2025, दिनांक 26.12.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार मंडल के रूप में हुई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 मोबाइल फोन, 03 सिम कार्ड और 02 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना देने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *