मुख्य बातें

सीएम फ्लाइंग ने हिसार में की कार्रवाई: झुग्गी में अवैध शराब का धंधा, महिलाओं को परेशान करने की मिली थी शिकायत – Hisar News

सीएम फ्लाइंग ने हिसार में की कार्रवाई:  झुग्गी में अवैध शराब का धंधा, महिलाओं को परेशान करने की मिली थी शिकायत – Hisar News


झुग्गी में टीम ने मारा छापा, अवैध शराब बरामद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (CM Flying Squad) ने शुक्रवार शाम हिसार की नई सब्जी मंडी में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मंडी के भीतर एक झुग्गी को शराब के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे यहाँ आने वाले नागरिकों और महिलाओं को

.

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। जांच में सामने आया कि सब्जी मंडी जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। शराबियों के जमावड़े के कारण मंडी में आने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

छापेमारी में पकड़ी गई अवैध शराब

रिंकू पंडित के लिए काम करता था आरोपी

रेड के दौरान मौके से प्रेम कुमार (निवासी श्यामलाल ढाणी) को काबू किया गया। तलाशी में भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब की भरी और खाली बोतलें बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपी प्रेम कुमार ने कबूल किया कि वह रिंकू पंडित नामक व्यक्ति के इशारे पर यहाँ शराब बेचता था, जिसके बदले उसे कमीशन या पैसे मिलते थे।

बिना लाइसेंस चल रहा था धंधा, मुकदमा दर्ज

आबकारी एवं कराधान विभाग की एईटीओ सुमन देवी और आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने पुष्टि की कि आरोपियों के पास शराब बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी रिंकू पंडित की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *