पुलिस कर्मी स्कूटी को थाने की गाड़ी में डालकर ले जाते
कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुरम इलाके में ज्वेलर्स दंपति और पुलिस के बीच विवाद गहराता जा रहा है। ज्वेलर्स मुकेश सोनी और उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक पुलिस अधिकारी लगातार महिला को अलग-अलग नंबरों से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज कर परेशान
.
दंपति ने आरोप लगाया कि रविवार को पुलिस टीम उनकी दुकान पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने बच्चों से दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं दुकान के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी को लावारिस बताकर थाने की गाड़ी में डालकर ले जाया गया। ज्वेलर्स का कहना है कि वे पहले ही दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस को पूरा सहयोग कर चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी
पुलिस ने इन सभी आरोपों से इंकार किया
एएसआई रविंद्र यादव का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है।
महावीर नगर थाना अधिकारी रमेश कविया ने भी कहा कि दंपति आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। दोनों पति-पत्नी आरोपी हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।
