मुख्य बातें

अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर: इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, रोड क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा – Ajmer News

अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:  इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, रोड क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा – Ajmer News


अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में रोड क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार करने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

स्थानीय लोग बुजुर्ग को जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। शुक्रवार को क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक बुजुर्ग

दिल्ली गेट निवासी मृतक के पुत्र वासुदेव ने बताया कि पिता रमेश चंद्र की वैशाली नगर में पान की केबिन है। रोजाना की तरह दोनों दुकान मंगल कर घर जाते हैं। इसी तरह वह दुकान बंद कर रहा था। तभी पिता रमेश चंद रोड क्रॉस कर रहे थे।

बेटा ने बताया कि पीछे से तेज रफ्तार लाल कलर की कार आई और पिता को जोरदार टक्कर मार दी। जिसे पिता उछलकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी शिकायत उन्होंने क्रिश्चियन गंज थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *