मुख्य बातें

अंबिकापुर में चाकू मारकर युवक की हत्या: युवती ने दो युवकों के साथ मिलकर मार डाला, सीने और गले पर चोट के निशान – Ambikapur (Surguja) News

अंबिकापुर में चाकू मारकर युवक की हत्या:  युवती ने दो युवकों के साथ मिलकर मार डाला, सीने और गले पर चोट के निशान – Ambikapur (Surguja) News


अंबिकापुर के गांधीनगर थाना इलाके में 48 साल के शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवती समेत 3 संदेहियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है, जबकि दोनों युवक फरार हैं।

.

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर में डेयरी फार्म के पास शनिवार सुबह एक घर के सामने युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त सुभाषनगर, वार्ड क्रमांक-2 निवासी बबलू मंडल के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।

सीने में मारा चाकू, गले में भी निशान

फोरेंसिक जांच में बबलू मंडल के सीने में चाकू के निशान मिले हैं। कपड़ों में खून फैलकर सूख गया था। गले में भी निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर सीएसपी राहुल बंसल भी मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने पर रात में दो संदिग्ध युवक और एक युवती उसके साथ मारपीट करते दिखे। वे घटनास्थल से जाते हुए भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।

सीसीटीवी में कैद हुए संदेही

सीसीटीवी में कैद हुए संदेही

शुक्रवार को हुआ था विवाद

बबलू मंडल के बेटे दीपू मंडल ने बताया कि, रात 10.30 बजे तक उसके पिता घर के पास थे। आज सुबह उनका शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को बबलू मंडल का विवाद युवती और युवक से हुआ था।

पुलिस हिरासत में संदेही युवती

पुलिस हिरासत में संदेही युवती

विवाद में शामिल युवती सोनिया ही सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। संदेही दो अन्य युवक फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। बबलू लोहे के स्क्रैप का काम करता था। पकड़ी गई संदेही सोनिया आदतन नशेड़ी है। पुलिस विवाद को ही हत्या का कारण मान रही है। पुलिस ने शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *