मुख्य बातें

कोडरमा में कर्ज से तंग व्यक्ति ने की आत्महत्या: बेटे ने कहा-सूदखोरों को ब्याज चुका रहे थे पिता, रुपए लौटाने का था दबाव; जहर खाकर दी जान – koderma News

कोडरमा में कर्ज से तंग व्यक्ति ने की आत्महत्या:  बेटे ने कहा-सूदखोरों को ब्याज चुका रहे थे पिता, रुपए लौटाने का था दबाव; जहर खाकर दी जान – koderma News


कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद स्थित तुरिया मोहल्ले में कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे के अनुसार, कर्ज देने वाला व्यक्ति लगातार रुपए लौटाने का दबाव बना रहा था। इसी दबाव और कर्ज से तंग आकर उन्होंने सुसाइ

.

मृतक की पहचान 55 वर्षीय बजरंगी विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो बक्सा बनाने का काम करते थे। वहीं, आरोपी का कहना है कि बजरंगी से उनका किसी प्रकार का लेनदेन नहीं था।

पुलिस को मृतक के कमरे से एक टेबलेट की रैपर भी बरामद हुई है, जिसकी मेडिकल एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है।

मामले की जांच करती पुलिस।

अपने कमरे में अकेले सोए थे बजरंगी

मृतक के पुत्र योगेश कुमार ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार शाम दुकान से घर लौटे और परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। योगेश के अनुसार, उनके पिता ने मां को डोमचांच थाना क्षेत्र के ढोढाकोला स्थित उनके मायके किसी काम से भेजा था। इसलिए वे अपने कमरे में अकेले सोए थे। घर पर योगेश, उनका छोटा भाई और दादी मौजूद थे।

पुलिस को मृतक के कमरे से एक टेबलेट की रैपर भी बरामद हुई है।

पुलिस को मृतक के कमरे से एक टेबलेट की रैपर भी बरामद हुई है।

मुंह से झाग निकल रहा था

शनिवार सुबह जब बजरंगी विश्वकर्मा देर तक नहीं उठे, तो योगेश ने उन्हें आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर योगेश ने दरवाजा खोला। उसने देखा कि बजरंगी अचेत अवस्था में पड़े थे, उनके मुंह से झाग निकल रहा था और कमरे में उल्टी फैली हुई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

व्यवसाय के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया था

योगेश ने तुरंत अपनी दादी, छोटे भाई और पड़ोसियों को बुलाया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, बजरंगी विश्वकर्मा की मौत हो चुकी थी। योगेश ने बताया कि उनके पिता ने अपने व्यवसाय के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया था और सूदखोरों को भारी ब्याज चुका रहे थे।

उन्होंने यह भी बताया कि करमा निवासी संजय यादव नामक एक व्यक्ति ने उनके पिता को कर्ज दिया था। संजय यादव लगातार पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। इसी दबाव और कर्ज से तंग आकर बजरंगी विश्वकर्मा ने विषपान कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी ने खुद पर लगे आरोप को बताया बेबुनियाद

इधर, खुद पर लगे आरोपों को संजय यादव ने बेबुनियाद बताया है। संजय यादव ने कहा कि उनके द्वारा बजरंगी विश्वकर्मा को कुछ वर्षों पहले उनकी पुत्री की शादी के लिए एक लाख रुपए कर्ज के रूप में दिए गए थे, जिसे बजरंगी ने वापस कर दिए थे। फिलहाल उनका बजरंगी विश्वकर्मा से किसी प्रकार का लेनदेन नहीं था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *