आगरा में सोमवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए। बुलेट बाइक पर सवार 4 युवक दयालबाग की तरफ जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर 3 लोग सामने से आ रहे थे। इसी दौरान एक वाहन को ओवर
.
पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया है। मरने वालों में रामनिवास उर्फ मुन्ना (25) और अभय शर्मा (24) शामिल हैं। रामनिवास एलोरा एक्लेव सनफ्लावर स्कूल के पास रहते थे, जबकि अभय शास्त्री पुरम के निवासी थे। यह हादसा दयालबाग क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर…
सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 के पैर में लगी गोली; दूसरा फरार
सहारनपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। यह मामला मिर्जापुर क्षेत्र थाना का है। पढ़िए पूरी खबर…
